विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने दी एक बच्ची को जन्म, जाने इस पर  तैमूर  की दादी शर्मिला टैगोर ने क्या कहा

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोमवार 11 जनवरी को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बेटी होने
 

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोमवार 11 जनवरी को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बेटी होने के बाद विराट कोहली का खुशी का कोई ठिकाना ना रहा उसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर इस बात की खबर शेयर की क्योंकि  कई दिनों से विराट और अनुष्का के फैंस बेसब्री से उनके बच्चे का इंतजार कर रहे थे।

जब विराट कोहली और अनुष्का ने बेटी होने की घोषणा इंटरनेट पर किया तो लोगों ने अपनी तरफ से  उनकी बेटी के लिए खुशी जाहिर  कीया।इस बीच लोगों ने कुछ मीम्स भी शेयर किए, जिनमें से कुछ मीम्स में करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान निशाने पर  रखा।

तैमूर अली खान के लिए लोगों का इंटरनेट पर एक अलग तरह का क्रेज है लेकिन विराट-अनुष्का की बच्ची के जन्म पर लोगों ने मीम्स ने कहा कि लगता है अब लोकप्रिय तैमूर अली खान की लोकप्रियता कम हो जाएगा।  जानकारी के अनुसार बताया गया है कि तैमूर अली खान की दादी शर्मिला टैगोर ने पहले ही कहा था कि शायद अनुष्का और विराट के बच्चे के जन्म लेने के बाद तैमूर की प्रसिद्धि कम ना हो जाए।

 

उन्होंने व्हाट वीमेन वॉन्ट के 2019 के एक एपिसोड में करीना कपूर से जब बात किया था तो कहा था कि सोशल मीडिया एक चिंता का विषय बनता जा रहा है क्योंकि आपका बच्चा कई प्रभावों से प्रभावित होगा।

 

 आप अपने बच्चे को उन प्रभावो से नियंत्रित नहीं कर पाएंगे। जब आपका बेटा तैमूर अली खान बड़ा हो जाएगा तो वह खुद ही सोशल मीडिया का उपयोग करना शुरू कर देगा।

उन्होंने कहा कि विराट और अनुष्का का बच्चा होगा तो हो सकता है कि वह तैमूर को रिजेक्ट और साइड भी कर दें  इस बात को सुनते ही करीना कपूर ने राहत की सांस लिया और कहा कि हम उम्मीद भी इसी बात का करते हैं कि ऐसा ही हो ।